बाबा महेन्द्र नाथ का श्रद्धालुओं ने की पूजा - अर्चना
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सीवानसिसवन के बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन के महीने के पहले शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा की। भक्तों ने भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर उनकी कृपा की कामना की। हर शुक्रवार को यहां विशेष...

सिसवन। प्रखंड के मेंहदार स्थित बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सावन के पवित्र महीने के शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर अपने आराध्य की पूजा की और उनकी कृपा की कामना की। बाबा महेंद्रनाथ धाम पर सावन के प्रत्येक शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


