
टूर्नामेंट का फाइनल मैच देवरिया चार विकेट से जीता
हसनपुरा में नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच देवरिया और अयोध्या के बीच खेला गया। देवरिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। अयोध्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए। जवाब में, देवरिया ने चार विकेट से जीत हासिल की। अमित कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच और आकाश पांडेय को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
हसनपुरा। प्रखंड के सहुली पब्लिक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज खेल मैदान में चल रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच देवरिया बनाम अयोध्या के बीच खेला गया। देवरिया की टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला ली। अयोध्या की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 165 रनों का लक्ष्य दी। जवाब में उतरी देवरिया की टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा ली। मैन ऑफ द मैच देवरिया टीम के अमित कुमार यादव को व मैन ऑफ द सिरिज देवरिया के आकाश पांडेय को दिया गया। मैच के मुख्य अतिथि अरुण गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया।
विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों ट्राफी प्रदान दी गई। मैच के अंपायर अजय कुमार यादव, अमन कुमार, कॉमेंटेटर तौहीद जया, वशिष्ठ यादव, सुमित कुमार, सुजीत साह, स्कोरर सिद्धार्थ कुमार, अशोक कुमार आदि दर्शक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




