ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानडाटा इंट्री ऑपरेटरों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था

डाटा इंट्री ऑपरेटरों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था

डाटा इंट्री ऑपरेटरों के हड़ताल पर चले जाने से पीएचसी सहित अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था एकाएक चरमरा गई। हड़ताल के चलते अस्पताल में पुर्जा कटाने के लिए रोगियों को चक्कर काटना पड़ा। दोनों जगहों पर डॉक्टर...

डाटा इंट्री ऑपरेटरों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था
महाराजगंज। संवाद सूत्रFri, 18 Jan 2019 06:06 PM
ऐप पर पढ़ें

डाटा इंट्री ऑपरेटरों के हड़ताल पर चले जाने से पीएचसी सहित अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था एकाएक चरमरा गई। हड़ताल के चलते अस्पताल में पुर्जा कटाने के लिए रोगियों को चक्कर काटना पड़ा। दोनों जगहों पर डॉक्टर से दिखाने से पहले मरीज पुर्जा कटाने के लिए परेशान दिखे। हड़ताल के चलते काउंटर पर ताला लटका था। इसके चलते रोगियों को इधर-उधर भटकना पड़ा। अनुमंडलीय अस्पताल के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि रोगियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। रोगियों की सहूलियत को लेकर नियमित कर्मचारियों से पुर्जा काटने का कार्य कराया जा रहा है। बताया कि हड़ताल तक कर्मचारी ही पुर्जा काटेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें