
बंगरा में आज उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आएंगे
महाराजगंज के बंगरा गांव में अमर शहीद देवशरण सिंह स्मारक परिसर में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को शहीद सम्मान भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से एक करोड़ की...
महाराजगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड के बंगरा गांव के अमर शहीद देवशरण सिंह स्मारक परिसर में रविवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आएंगे। उप मुख्यमंत्री सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के प्रयास से एक करोड़ की लागत से तैयार शहीद सम्मान भवन का लोकार्पण करेंगे। जिसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गई है। सांसद बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय व सवर्ण आयोग के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह सहित सांसद व विधायक शामिल होंगे। सांसद ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारी पूरी है। उप मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से आएंगे। इसके लिए सिहौता बंगरा हाई स्कूल परिसर में हैलीपैड बनाया गया है।

सांसद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सम्मानित करेंगे। सांसद ने कहा कि शहीद सम्मान भवन का उदघाटन भारत माता के अमर सपूतों के लिए विनम्र श्रद्धांजलि है। मौके पर भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, डॉ त्रिपुरारी शरण, अजय कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ई शर्मिलेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, मुख्य प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह, सांसद के निजी सचिव पंकज सिंह, भाजपा नेता हेम नारायण सिंह, गुड्डू चौधरी थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




