Siwan News सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हरिया में डेंगू नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण
Siwan News बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों को बचाव, मरीजों की पहचान और त्वरित उपचार की जानकारी दी गई। गांवों में जागरूकता, जलजमाव रोकने और मच्छरदानी के उपयोग पर जोर दिया गया। डेंगू मरीजों के लिए पीएससी में दो मच्छरदानी युक्त बेड वाला विशेष वार्ड बनाया गया है।

डेंगू रोकथाम के लिए प्रशिक्षण
Siwan News
बड़हरिया। डेंगू की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में की आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों को डेंगू से बचाव, मरीजों की पहचान और त्वरित उपचार संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण में बीएचडब्लू स्मृति रंजन वर्मा, बीसीएम रूबी कुमारी तथा पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि आनंद शंकर राय ने संयुक्त रूप से कर्मियों को जागरूक किया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार कहा कि गांव-गांव में डेंगू के फैलाव को रोकने के लिए जनजागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जलजमाव न होने देने और मच्छरदानी का उपयोग करने के प्रति प्रेरित करेंगी। वही डेंगू मरीजों के लिए पीएससी में दो बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में मरीजों को मच्छरों के काटने से बचाने के लिए मच्छरदानी युक्त बेड तैयार रखे गए हैं, ताकि संक्रमण अन्य लोगों तक न फैले। स्वास्थ्य प्रशासन ने आमजन से अपील की है। वही बीएचडब्लू स्मृति रंजन ने कहा कि बुखार या डेंगू के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकों से सलाह लें। कहा कि डेंगू से बचने के लिए साफ सफाई के अलावा मचद्दानी में सोने के साथ साथ पूरे शरीर को ढक्कर रखने की सलाह दी। घर के समीप गंदे पानी में कीटनाश दवा का प्रयोग करने के अलावा कमरे को खुले रहने की अपील की। डेंगू के लक्षण मिलने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह अवश्य ले।

