Siwan News सीवान के रहनेवाले दो मरीज हुए डेंगू पॉजिटिव, अलर्ट

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News सीवान में बरसात की शुरुआत के साथ डेंगू के दो पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दोनों मरीज जिले से बाहर रह रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने जिले में जागरूकता और सतर्कता बढ़ा दी है। डेंगू के सामान्य लक्षणों की पहचान करने और जांच के लिए नजदीकी अस्पताल जाने की सलाह दी गई है।

Siwan News सीवान के रहनेवाले दो मरीज हुए डेंगू पॉजिटिव, अलर्ट

Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। बरसात की शुरुआत के साथ ही डेंगू ने दस्तक दे दी है। राज्य से प्राप्त रिपोर्ट में सीवान जिले के दो लोगों के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक मरीज सदर प्रखंड जबकि दूसरा आंदर प्रखंड का रहने वाला है। हालांकि दोनों मरीज फिलहाल जिले से बाहर रह रहे हैं। इनका इलाज भी बाहर ही चल रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सतर्कता बढ़ा दी है।

स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 1 से 31 जुलाई तक एंटी डेंगू महीना मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ ही लक्षण दिखने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की जा रही है। विभाग की ओर से डेंगू की जांच की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। सभी प्रखंडों में एनएस-1 किट से जांच की सुविधा स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी प्रखंडों में डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए एनएस-1 किट उपलब्ध करा दी है। प्रारंभिक जांच में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों का सैंपल पुष्टि के लिए सदर अस्पताल की लैब भेजा जाएगा। विभाग ने बताया कि फिलहाल सभी प्रखंडों में किट उपलब्ध हैं। जल्द ही, पांच हजार और किट जल्द उपलब्ध कराने की बात कही गयी है। अब तक एनएस-1 जांच में जिले में कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है।

डेंगू के लक्षण

ये हैं डेंगू के प्रमुख लक्षण स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तेज बुखार, तेज सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, कमजोरी, मतली या उल्टी, त्वचा पर लाल चकत्ते व अत्यधिक थकान डेंगू के सामान्य लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर मरीजों को तुरंत नजदीकी पीएचसी, अनुमंडलीय अस्पताल या सदर अस्पताल में जांच करानी चाहिए। डेंगू मरीजों के उपचार के लिए सभी पीएचसी में दो-दो बेड, अनुमंडलीय अस्पतालों में पांच-पांच बेड व सदर अस्पताल में 10 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है।

पिछले वर्षों के आंकड़े

2023 में सबसे अधिक मिले थे मरीज जिले में वर्ष 2023 में डेंगू का सबसे बड़ा प्रकोप देखने को मिला था, जब कुल 410 मरीज मिले थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अभियान से मामलों में कमी आई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 में 115, वर्ष 2024 में 194 और वर्ष 2025 में 73 मरीजों की पुष्टि हुई थी। वर्ष 2026 में जिले में जांच के दौरान अब तक कोई स्थानीय मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है, जबकि स्टेट रिपोर्ट में जिले के दो बाहरी मरीजों के संक्रमित होने की जानकारी दी गई है।

पदाधिकारी की टिप्पणी

क्या बोले पदाधिकारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओपी लाल ने बताया कि पूरे जुलाई माह में एंटी डेंगू मंथ के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्टेट रिपोर्ट में जिले के दो लोगों के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक आंदर जबकि दूसरा सदर प्रखंड का निवासी है। विभाग पूरी तरह सतर्क है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वार्ड

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेंगू के संकेत क्या हैं?
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तेज बुखार, तेज सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, कमजोरी, मतली या उल्टी, त्वचा पर लाल चकत्ते व अत्यधिक थकान डेंगू के सामान्य लक्षण हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।