गोपालपुर–कोठी से पटना के लिए सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग

Jan 19, 2026 02:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

लकड़ी नबीगंज, गोपालपुर-कोठी से पटना के लिए सीधी सरकारी बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन सचिव को आवेदन दिया गया है। भाजपा के राजीव तिवारी ने क्षेत्र की जनसमस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। गोपालपुर-कोठी बाजार सीवान, छपरा और गोपालगंज जिलों के लिए महत्वपूर्ण है। लोगों को सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

गोपालपुर–कोठी से पटना के लिए सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग

लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। गोपालपुर-कोठी। गोपालपुर-कोठी से पटना के लिए सीधी सरकारी बस सेवा शुरू कराने को लेकर परिवहन सचिव, बिहार सरकार को आवेदन दिया गया है। यह आवेदन भाजपा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी द्वारा दिया गया, जिसमें क्षेत्र की गंभीर जनसमस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है। आवेदन में बताया गया है कि सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड स्थित गोपालपुर-कोठी बाजार एक प्रमुख व्यावसायिक व आवागमन केंद्र है। यहां से पटना की दूरी लगभग 120 किलोमीटर है, लेकिन अब तक पटना के लिए कोई भी प्रत्यक्ष सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। इसकारण, स्थानीय नागरिकों, छात्रों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लोगों को निजी वाहनों या कई बार बस बदलकर यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि गोपालपुर-कोठी बाजार सीवान के साथ-साथ छपरा और गोपालगंज जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में, यदि इस मार्ग पर सरकारी बस सेवा शुरू की जाती है, तो तीन जिलों की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने प्रस्तावित बस रूट के रूप में गोपालपुर-कोठी से 22 कठा, मशरक, तरैया, अमनौर, गरखा, भेल्दी, परसा, दरियापुर होते हुए हाजीपुर से पटना तक बस संचालन का सुझाव दिया है। इस रूट पर बस चलने से मार्ग में पड़ने वाले कस्बों और ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। आवेदन में परिवहन विभाग से मांग की गई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए गोपालपुर-कोठी से पटना के लिए नियमित सरकारी बस सेवा शीघ्र शुरू की जाए, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके और क्षेत्र के विकास को गति मिले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।