दाहा नदी में कचरा फेंकने से फैल रही गंदगी
Mar 06, 2026 02:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
सीवान में हकाम, महादेवा और नई बस्ती जैसे क्षेत्रों में दहा नदी में लगातार कचरा फेंका जा रहा है। मुर्गा दुकानों से निकले पंख और अन्य अपशिष्ट नदी में डालने से पानी दूषित हो गया है। इससे घाटों पर बदबू फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को धार्मिक कार्यों के लिए घाटों पर जाने में समस्या हो रही है।

सीवान, एक संवाददाता। हकाम, महादेवा, नई बस्ती समेत अन्य जगहों पर दहा नदी में लगातार कचरा फेंके जाने से गंदगी का अंबार लग गया है। खासकर मुर्गा दुकानों से निकले पंख और अन्य अपशिष्ट नदी में ही डाल देने से नदी का पानी दूषित हो रहा है। इससे नदी के घाटों पर तीखी बदबू फैल रही है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दहा नदी के किनारे स्थित घाटों पर छठ पूजा समेत अन्य धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए लोग पहुंचते हैं। लेकिन गंदगी और बदबू के कारण घाट पर जाना मुश्किल हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


