महावीरी विद्यालयों के पूर्व छात्रों का ‘रंगोत्सव’ आज
सीवान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर महावीरी विद्यालयों के पूर्व छात्रों के संगठन द्वारा रंगोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 01 मार्च को दयानंद आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय सभागार में होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना है।

सीवान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर सीवान के महावीरी विद्यालयों के पूर्व छात्रों के संगठन, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, सीवान के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह रविवार, 01 मार्च को अपराह्न 2:30 बजे से दयानंद आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय सभागार में होगा। महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र एवं दयानंद आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के इस विशेष अवसर पर पूर्व छात्र एक मंच पर एकत्र होकर सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।
विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, सीवान के संयोजक समर प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, अभिभावक तथा विभिन्न विद्या भारती विद्यालयों के पूर्व छात्र-भैया एवं बहनें बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


