ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानसीवान में सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या

सीवान में सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या

मैरवा थाने के छोटका मांझा गांव में शुक्रवार की दोपहर में अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मृतक बड़का मांझा...

सीवान में सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या
Fri, 02 Jun 2017 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

मैरवा थाने के छोटका मांझा गांव में शुक्रवार की दोपहर में अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी संचालक से डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। मृतक बड़का मांझा गांव का देवेन्द्र सिंह था। वह बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी केन्द्र गांव में ही चलाता था। वह तितरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से शुक्रवार को रुपये निकालकर अपने गांव स्थित सीएसपी केन्द्र बाइक से जा रहा था। इसी दौरान छोटका मांझा के शिव मंदिर के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियो ने उनसे पैसा लूटने का प्रयास किया। जिसका विरोध देवेन्द्र सिंह ने किया। लूट में विफल होते देख अपराधियों ने देवेन्द्र पर गोली चला दी। इससे वह घायल हो गया। घायल देवेन्द्र से रुपये लूटने के बाद अपराधी फरार हो गए। देवेन्द्र के साथ मौजूद एक वृद्ध के हल्ला करने के बाद लोग पहुंचे। तबतक अपराधी फरार हो गए थे। आसपास के लोग घायल देवेन्द्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मैरवा थानाध्यक्ष पूनम कुमारी पुलिस बल के साथ पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक किसी भी अपराधी के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद लोगों के बीच दहशत है। क्या कहते हैं एसपी एसपी सौरभ कुमार साह ने कहा कि सीएसपी केन्द्र के संचालक को लूट के दौरान गोली माकर हत्या की गई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस बारे में परिजनों से विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें