दरौली: सरयू नदी पर बने पीपा पुल पर हादसे की बढ़ी आशंका

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

दरौली: सरयू नदी पर बने पीपा पुल की हालत बेहद जर्जर हो गई है, जिससे यात्रियों को नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर लोहे की चादरें हट गई हैं और रेलिंग टूटी हुई हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने विभाग की लापरवाही की शिकायत की है।

दरौली: सरयू नदी पर बने पीपा पुल पर हादसे की बढ़ी आशंका

दरौली: सरयू नदी पर बने पीपा पुल पर हादसे की बढ़ी आशंका पीपा पुल पर स्लीपर की जगह हो गया खाली स्थान, रेलिंग टूटी दियारा में लगे प्लेटो पर बालू चढ़ने से वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किल फोटो कैप्शन: गुठनी, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमदिरा घाट पर लगे पीपा पुल की हालत पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जिससे इस पर यात्रा करने वाले लोगो के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। वही जर्जर पुल पर हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। यह पुल बिहार के दरौली प्रखण्ड और यूपी के बलिया जिले के मध्य निर्मित है। जिसका निर्माण और देखरेख यूपी सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। यात्रियों का आरोप है की पुल पर लगे पुल पर लगे लोहे की चादर कई जगहों पर हट गई है। वही लकड़ियों के बीच स्लीपर का स्थान पर जगह जगह खाली स्थान भी दिख रहा है। पुल पर लगे लोहे की रेलिंग भी टूट गई है। लापरवाही का आलम यह है की लाखो रुपए से निर्मित इस पुल को देखने वाला विभाग भी चुप्पी साधे हुए है। जिससे आने वाले दिनों में किसी भी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

बालू में लगे लोहे के प्लेटो पर चढ़े बालू से बढ़ी मुश्किलें

=================================== दियारा और पंचमदीरा घाट पर लगे पीपा पुल की जर्जर हालत से उसपर यात्रा करने वाले यात्रियों के नई मुसबित खड़ा कर दिया है। जहां लोक निर्माण विभाग ने दियारा इलाकों में बालू पर लगे लोहे के प्लेट लगाया। जिसका मकसद बालू में भी वाहन चालकों को असुविधा ना हो। लेकिन बालू में लगे लोहे के प्लेट पूरी तरह ढंक गए हैं। जिसपर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है।

पुल पर लगे लोहे की रेलिंग टूटी तो कही चादर हटे

==================================== ग्रामीणों और यात्रियों ने बताया की पीपा पुल पर लगे लोहे की रेलिंग कई जगहों पर टूट गई है। वही लकड़ियों के बीच स्लीपर का जगह पूरी तरह खाली हो गया है। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो वाहन सहित चालक नदी में गिर सकता है। पीपा पुल पर लोहे के रेलिंग का टूटना, लोहे के चादर का हटना, चादर पर बालू चढ़ना, समय पर मेंटीनेंस न होना शामिल हैं।

समय और पैसे की बचत के लिए पीपा पुल का लेते हैं सहारा

=================================== दरौली प्रखंड और यूपी के खरीद के बीच चालू हो जाने से यात्रियों और किसानो को पैसे की बचत होती है। वही पीपा पुल के परिचालन से दरौली से बलिया जिले की दूरी महज डेढ़ घंटे में पुरी हो जाती है। साथ ही बनारस की दूरी पीपा पुल पार कर जाने से 50 किलोमीटर कम हो जाती है。

सामान्य प्रश्न

पीपा पुल की स्थिति कैसी है?
पीपा पुल की हालत पूरी तरह से जर्जर हो गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।