Siwan News अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, नगर निकायों में चरमराई सफाई व्यवस्था
Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।मंदिर समिति और अधिकारियों से डीएम ने किया संवाद सोहगरा स्थिति बाबा हंसनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने गुरूवार की दोपहर किया। वहां मौजूद मंदिर समिति...

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान नगर परिषद समेत अन्य नगर निकायों में एक बार फिर से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। श्रावण मास के पहले ही दिन लोगों को गंदगी व कूड़ा-कचरा का पार कर महादेव के जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचना पड़ा। शहर के शुक्ला टोली, जयप्रकाश नगर, महादेवा, शास्त्री नगर, अंसारी मोहल्ला, लक्ष्मीपुर, दक्खिन टोला, पुरानी किला, मखदुम सराय, निराला नगर, आनंद नगर समेत विभिन्न मोहल्ले व मुख्य मार्ग की सफाई नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा नहीं करने से जगह-जगह गंदगी पसर गई है। सुबह-सुबह जब लोग दैनिक कार्यों व बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले तो जगह-जगह गंदगी देख उनका माथा ठनका। फिर पता चला कि एक बार फिर से नगर परिषद के कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
गंदगी का प्रभाव
इधर, गंदगी से सबसे अधिक श्रावण माह का बाजार प्रभावित हो गया। फलमंडी से लेकर सब्जी मंडी, किशुन कटरा, दलदरी, गुड़ मंडी जैसे मुख्य बाजार में कचरा पसर गया। दूसरी तरफ हड़ताल से सफाई व्यवस्था, कचरा उठाव, जलापूर्ति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स, कार्यालयी कार्य व अन्य नागरिक सेवाएं प्रभावित होनी शुरू हो गई हैं। बहरहाल, बिगड़ी सफाई व्यवस्था का मुख्य कारण बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ऐक्टू व बिहार लोकल बॉडी एम्पलाइज फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार से शुरू हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल से हुआ है। अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताली आंदोलनकारियों ने नगर परिषद के माल गोदाम परिसर से जुलूस निकाला। जुलूस जेपी चौक होते हुए पूरे शहर से गुजरी। महासंघ के राज्य सचिव अमित कुमार ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने से पूर्व ही इसकी सूचना नगर परिषद की ईओ को दी जा चुकी है।
कर्मचारी की मांगें
उन्होंने बताया कि ठेका प्रथा के नाम पर पैसे का बंदरबांट हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों को लेकर लंबे समय से कोई ठोस पहल नहीं की गई, मजबूरन हड़ताल का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है। वहीं, अनीश कुमार व जफर अली ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। सरकार जबतक मांगें पूरी नहीं करती हड़ताल जारी रहेगी। जुलूस में प्रदीप बांसफोर,कल्लू बांसफोर, शत्रुध्न बांसफोर,सुधीर कुमार, पप्पू कुमार, नीरज कुमार ,राजू कुमार, राकेश कुमार, अजय , रानी देवी व सोनी कुमारी आदि शामिल थीं। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगें -समान काम के लिए समान वेतन लागू की जाए -संविदा, दैनिक वेतनभोगी व आउटसोर्स कर्मचारियों को करें नियमित -रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए -वेतन-अन्य लंबित भुगतान समय पर की जाए -सेवा सुरक्षा, पेंशन व अन्य वैधानिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाए -वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, संविदाकर्मी व अन्य अस्थायी कर्मचारियों की सेवा नियमित करने व सेवा सुरक्षा -स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने व सेवा सुरक्षा की पुरजोर मांग - एसीपी-एमएसीपी का लाभ व बकाया भुगतान की मांग - लंबे समय से पदोन्नति नहीं मिलने से वेतन वृद्धि व सेवा प्रगति प्रभावित
अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


