सहकारी समितियों के माध्यम से बीज उत्पादन और विपणन को मिलेगा बढ़ावा
सीवान में भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में एक बैठक हुई, जिसमें सहकारी समितियों के माध्यम से उन्नत बीज उत्पादन एवं विपणन को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई। जिले की प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के सचिवों ने 'भारत बीज' ब्रांड के धान बीज के उत्पादन में रुचि दिखाई।

सीवान। भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के तत्वावधान में जिला सहकारी पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। अध्यक्षता जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने की। इसका मुख्य उद्देश्य सहकारी समितियों के माध्यम से उन्नत बीज उत्पादन एवं विपणन को प्रोत्साहित करना रहा।
बैठक का उद्देश्य
बैठक को संबोधित करते हुए कंपनी के लखनऊ जोनल को-ऑर्डिनेटर अजय कुमार तिवारी ने बताया कि संस्था वर्तमान में देश के 34 राज्यों में 37 हजार से अधिक सहकारी समितियों के व्यापक नेटवर्क के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि सिवान जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से बीज व्यवसाय को नई दिशा देने की तैयारी की जा रही है।
किसानों की भागीदारी
इस दौरान जिले की विभिन्न प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के सचिवों ने आगामी खरीफ सीजन में “भारत बीज” ब्रांड के धान बीज के उत्पादन एवं विपणन को लेकर अपनी सक्रिय रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी।
सहकारिता का महत्व
जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सहकार से समृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने विभाग की ओर से इस पहल को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, विभिन्न समितियों के सचिव एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को बीज व्यवसाय प्रारंभ करने से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और मार्गदर्शिका भी वितरित की गई।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


