Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsConstruction of Two Foot Overbridges at Siwan Junction to Enhance Passenger Convenience
 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा जंक्शन पर नया फुट ओवरब्रिज

मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा जंक्शन पर नया फुट ओवरब्रिज

संक्षेप:

सीवान जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इनका निर्माण मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। वर्तमान में केवल एक फुट ओवरब्रिज है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नए ओवरब्रिज के बाद यात्रियों को प्लेटफार्मों के बीच यात्रा में आसानी होगी।

Dec 03, 2025 02:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय जंक्शन पर यात्रियों की सहूलियत के लिए बनाए जा रहे दो फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रगति पर है। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से दूसरे प्लेटफार्मों को जाने वाले 12 मीटर व 3.6 मीटर चौड़ा दो फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे की मानें तो फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है और मार्च तक इसे पूरा कर लेने की बात बतायी जा रही है। इन दो फुट ओवर ब्रिजों के निर्माण के बाद यात्रियों को जंक्शन पर एक-दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचना आसान हो जाएगा। काफी दिनों से प्रतिक्षारत इन सुविधाओं को लेकर यात्रियों में काफी खुशी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रतिदिन औसतन 15 हजार यात्रियों का होता है फुटफाल बताया गया कि स्थानीय जंक्शन पर प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्रियों का फुटफाल होता है। ऐसे में यात्री संख्या के हिसाब से फुट ओवरब्रिज की संख्या काफी कम है। इस जंक्शन से होकर प्रतिदिन करीब 50 यात्री ट्रेनों का किया जाता है। इनमें पैसेंजर, स्पेशल व एक्सप्रेस व सुपरफास्ट सभी तरह की ट्रेनें शामिल हैं। यहीं, कारण है कि स्थानीय जंक्शन की गिनती रूट के बड़े स्टेशनों के रूप में की जाती है। एक फुट ओवरब्रिज के जरिए एक-दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचते हैं यात्री स्थानीय जंक्शन पर इन दिनों महज एक ही फुट ओवरब्रिज है। एक फुट ओवर ब्रिज होने से यात्रियों को एक -दूसरे प्लेटफार्मों पर आने-जाने के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को भी इस तरह की परेशानी से यात्री ट्रेनों पर सवार होने और यात्रा समाप्ति के बाद प्लेटफार्म नंबर दो-तीन से एक पर आने के लिए मशक्कत करते देखा गया। हालांकि, प्लेटफार्म नंबर दो-तीन पर एक लिफ्ट की भी व्यवस्था की गयी है। लेकिन इसका निर्बाध रूप से संचालन संभवन नहीं हो पाता है। क्या कहते हैं पीआरओ वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सीवान जंक्शन पर दो नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण प्रगति पर है। मार्च तक इसे बना लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन दो फुट ओवरब्रिजों के निर्माण के बाद जंक्शन पर कुल फुट ओवरब्रिजों की संख्या तीन तक पहुंच जाएगी। इससे यात्रियों को एक-दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने में काफी सहूलियत होगी।