Congress Protests Against Home Minister s Comments on Constitution in Maharajganj महाराजगंज में अम्बेडकर सम्मान समारोह का आयोजन , Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsCongress Protests Against Home Minister s Comments on Constitution in Maharajganj

महाराजगंज में अम्बेडकर सम्मान समारोह का आयोजन 

महाराजगंज, एक संवाददाता। महाराजगंज, एक संवाददाता। कांग्रेस ने महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित अम्बेडकर सम्मान समारोह के बाद अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें केंद्र सरकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 26 Dec 2024 11:50 AM
share Share
Follow Us on
महाराजगंज में अम्बेडकर सम्मान समारोह का आयोजन 

महाराजगंज, एक संवाददाता। कांग्रेस ने महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में आयोजित अम्बेडकर सम्मान समारोह के बाद अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा शीतकालीन सत्र में भारतीय संविधान पर चर्चा के दौरान संविधान निर्माताओं पर अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। इसी आशय का ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक विजय शंकर दुबे ने कहा कि देश के गृह मंत्री का बयान सम्मानजनक नहीं है। यह किसी भी प्रजातांत्रिक सरकार को शोभा नहीं देता है। जबकि, संविधान के मूल भावना के विपरीत वर्तमान सरकार के नींव में एक-एक ईंट लगी हुई है। कांग्रेस जन गृह मंत्री से इस्तीफा की मांग करते हैं। कांग्रेस हमेशा ही संविधान और बाबा साहब का आदर व सम्मान की है और भविष्य में भी करती रहेगी। ज्ञापन देने के अवसर पर विधायक के साथ पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजा राम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, भगवान पुर हाट प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र पाण्डेय, जागा सिंह, मुखिया महताब आलम, राजकुमार सिंह, मुकेश राम, जितेंद्र सिंह, रत्नेश पाण्डेय, हरेंद्र राम, अजय मांझी, केदार मांझी, अजय पटेल, जन्नत हुसैन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे l

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।