असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
सीवान में कांग्रेस नेताओं ने असम के मुख्यमंत्री के अमर्यादित भाषा के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और कहा कि यह भाषा निंदनीय और शर्मनाक है। महिला कांग्रेस और किसान कांग्रेस के नेताओं ने इसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई।

सीवान, हिसं। कांग्रेस व कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध असम के मुख्यमंत्री के अभद्र व अमर्यादित भाषा के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला दहन शुक्रवार को किया। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री की घटिया भाषा पूरी तरह निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पूनम सिंह कहा कि वे अभद्र भाषा के इस्तेमाल व प्रतिशोधात्मक कार्रवाई कर रहे हैं। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह, अति पिछड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, पंचायती राज कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लवलीन चौधुर, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सेराज अहमद, शशि कुमार, अमित कुशवाहा,अलाउद्दीन अहमद,डॉ. अम्बिका लाल सत्संगी,आशुतोष कुमार, लीलावती देवी,अजय शर्मा,अनिरुद्ध राम,आलोक शर्मा, बिन्दु देवी,अभिजीत शर्मा, विशाल कुमार, राहुल कुमार, पवन कुमार, वैधनाथ कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


