कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

Mar 02, 2026 01:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रघुनाथपुर और दरौंदा विधानसभा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मलेन्द्र राजन ने कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए और संगठन के चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी।

 कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

रघुनाथपुर/दरौंदा, एक संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिले के रघुनाथपुर और दरौंदा विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेन्द्र राजन और प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की वर्तमान स्थिति और उसे सशक्त बनाने के उपायों पर सुझाव लिए और उन्हें सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मलेन्द्र राजन ने कहा कि जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक चुनाव नए सिरे से कराए जाएंगे। इसकी शुरुआत जिलाध्यक्षों के चुनाव से होगी। उन्होंने बताया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है, ताकि जिम्मेदार और ऊर्जावान नेतृत्व को आगे लाया जा सके और संगठन को मजबूती मिले। पार्टी कार्यकर्ताओं के सुझाव और उनकी भावनाओं से केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके उन्हें सौंपी जाएगी। प्रांतीय पर्यवेक्षक अभिषेक रंजन ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से संगठनात्मक चुनाव संपन्न होंगे और अंत में प्रखंड स्तर पर चुनाव कराया जाएगा। वहीं पूर्व जिला पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न राय ने भी अपनी बातें रखीं। अध्यक्षता अमितेश पांडेय ने की। वहीं दरौंदा प्रखंड के जलालपुर में जिला कांग्रेस महासचिव इरफान अहमद के आवास पर भी बैठक आयोजित हुई, जिसमें जुबैद हाफिज, पूर्व प्रमुख अशोक सिंह व विश्वनाथ यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।