Congress MLA Vijay Shankar Dubey Advocates for Irrigation Facilities for Farmers in Maharajganj विधायक ने सिंचाई सुविधा के लिए उठाई आवाज, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsCongress MLA Vijay Shankar Dubey Advocates for Irrigation Facilities for Farmers in Maharajganj

विधायक ने सिंचाई सुविधा के लिए उठाई आवाज

महाराजगंज, एक संवाददाता।जिले में बेसहारा बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में समाज कल्याण विभाग एवं राज्य बाल संरक्षण समिति द्वारा संचालित प्रायोज

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 30 Dec 2024 02:09 PM
share Share
Follow Us on
विधायक ने सिंचाई सुविधा के लिए उठाई आवाज

महाराजगंज, एक संवाददाता। स्थानीय कांग्रेस विधायक विजय शंकर दुबे ने सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मंत्री को पत्र लिखा है। विधायक ने सारण प्रमंडल में सिंचाई की समस्या को देखते हुए किसानों के हित में यह कदम उठाया है। उन्होंने मंत्री को दिए आवेदन में कहा है कि रबी सीजन में नहर के माध्यम से किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सीवान, सारण व गोपालगंज जिले के किसानों को रबी फसल में सिंचाई के लिए कोई खास साधन उपलब्ध नहीं है। अधिकांश सरकारी ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। किसान सिंचाई को ले नहर पर निर्भर हैं। रबी की बुआई के 21 दिन बाद पहली सिंचाई की जरूरत पड़ती है। लेकिन, नहरें सूखी पड़ी हैं। किसान निजी पंप से सिंचाई कर रहे हैं। जिसके चलते किसानों पर आर्थिक बोझ पढ़ रहा है। सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए बिना किसानों की आय दोगुनी करने की बात सोचना बेईमानी है। विधायक ने कहा कि सारण प्रमंडल के किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास होनी चाहिए। विधायक ने बताया कि गेहूं की पहली सिंचाई समय से नहीं होने पर पैदावार पर गहरा असर पड़ता है। पैदावार बढ़िया नहीं होने से किसानों पर आर्थिक बोझ पड़ता है। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराना अति आवश्यक है। नहर किनारे के खेत में लगे गेहूं की फसल सूख रही है। नहर में पानी नहीं रहने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर रहा है। विधायक ने बताया कि क्षेत्र के किसानों को खेती किसानी में बेहतर सुविधा उपलब्ध हो इसका प्राथमिकता के आधार पर प्रयास कर रहा हूं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।