जन समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध: विधायक
गोरेयाकोठी में प्रखंड मुख्यालय परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। विधायक देवेश कान्त सिंह ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने गरीब परिवारों को भूमि पर्चे और अन्य कार्ड वितरित किए। जनकल्याण और सामाजिक न्याय के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

गोरेयाकोठी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होकर विधायक देवेश कान्त सिंह ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता को किसी भी कार्य के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। पदाधिकारी जनता की सेवा भावना से कार्य करें और निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिविर में विधायक ने प्रखंड के पुरन्दरपुर के 9 बांसफोर भूमिहीन महिलाओं को भूमि संबंधी पर्चा का वितरण किया। साथ ही लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड एवं लेबर कार्ड का भी वितरण किया गया। गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनकल्याण, सामाजिक न्याय एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शिविर में बीडीओ अभय कुमार, सीओ कृष्ण कुमार के अलावा प्रखंड के अधिकारी, कर्मचारी एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


