होली में अफवाह फैलाने वालो पर की जाएगी कठोर करवाई: एसडीपीओ

Mar 02, 2026 01:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया में होली के त्योहार को आपसी सद्भाव और प्रेम से मनाने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होलिका दहन 2 मार्च और होली 4 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया। एसडीपीओ ने भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।

होली में अफवाह फैलाने वालो पर की जाएगी कठोर करवाई: एसडीपीओ

बड़हरिया। रंगों का त्योहार होली को लेकर आपसी सद्भाव और प्रेम पूर्वक मनाने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष छोटन कुमार और बीडीओ संदीप कुमार ने की। बैठक में थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने कहा कि सभी धर्म एकता और भाईचार का परिचय है। बैठक में होलिका दहन 2 मार्च और होली 4 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया। एसडीपीओ अजय सिंह ने होली और रमजान को आपस में भाईचारे पूर्वक मनाने की अपील की। कीचड़ सहित हानिकारक पदार्थ का इस्तेमाल होली में नहीं करनी है। होलिका दहन भी आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

अफवाह फैलाने वालो को बक्सा नहीं जाएगा। तमाम समस्या को लेकर एसडीपीओ ने कहा कि सभी समस्या का समाधान किया जाएगा। बीडीओ संदीप कुमार सीओ सरफराज अहमद ने कहा कि चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में बड़हरिया पुरानी बाजार, शेखपुरा, लकड़ी दरगाह, हाथीगाई, पिपराही, चैन छपरा, हरदोबारा,रोहड़ा खुर्द, शिवराजपुर, मुसहरी, खानपुर सहित अन्य जगहों पर विशेष नजर रखने की बात कही। धार्मिक जगहों के समीप पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मौके पर एसआई कुंदन तिवारी, संतोष कुमार, भाजपा नेता डॉ अनिल गिरि, मिठू बाबू, सुनील चंद्रवंशी, बीरेंद्र साह, फेशल अली, सरपंच अरविंद श्रीवास्तव, बहारन पंडित, श्रीराम जी साह, लियाकत अली, रहमुद्दीन खान, हरजीत मांझी, प्रेम प्रकाश सोनी, राजबलम पर्वत, सूफी नौशाद,चंद्रमा राम, रामबालक साह, शंभू शर्मा, श्रीराम चौधरी, राजू यादव, शादाब खान, बिनोद कुशवाहा, जयराम कुमार, लक्की बाबू, फहीम आलम, आताउर रहमान, मतलूब खान, इजहार गद्दी थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।