Siwan News आंगन मिलन कार्यक्रम में जनसंवाद, सेवा कार्यों में जुटे भाजपाई
Siwan News बasantपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत प्रसाद ने स्थानीय लोगों से समस्याओं पर चर्चा की। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री चांदनी पांडेय ने सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Siwan News बसंतपुर,एसं। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को आज्ञा पंचायत के वार्ड संख्या 17 में ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत प्रसाद ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने सेवा कार्यों में सहभागिता करते हुए जनकल्याण के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री चांदनी पांडेय रहीं। उन्होंने सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण को लेकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रमोद तिवारी, कालीचरण प्रजापति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुड़िया देवी, महामंत्री कमलावती देवी, रोहित श्रीवास्तव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, लोगों की सहभागिता बढ़ाने और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

