बड़हरिया में सफाईकर्मियों ने किया कार्यों का बहिष्कार
बड़हरिया में सफाई कर्मियों ने समय पर मानदेय नहीं मिलने के कारण सफाई कार्य का बहिष्कार किया है। पहले उन्हें 7000 रुपये मिलते थे, जिसे घटाकर 6000 रुपये कर दिया गया। कई महीनों से भुगतान न मिलने से कर्मियों का कहना है कि वे भूखमरी के कगार पर हैं। नगर पंचायत इस मुद्दे पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे रही है।

बड़हरिया, एक संवाददाता। नहर पंचायत को साफ सुथरा बनाकर रखने वाले रखने वाले सफाई कर्मियों को समय से मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कार्यों को ठप कर दिया गया है। सफाईकर्मियों का आरोप है कि पहले सात हजार रुपये मानदेय मिलता था लेकिन उसको घटाकर 6 हजार रुपए कर दिया गया। उसके बाद भी हम सफाई कर्मों कार्य को करते रहे, लेकिन कई महीने से मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर हैं। सफाई कर्मियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब तक मानदेय नहीं मिलता है, तबतक हालमोग सफाई कार्य को बहिष्कार करेंगे। इधर नगर पंचायत से सफाई कर्मियों को मानदेय नहीं देकर उसका शोषण किया जा रहा है।
विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है। इस संबंध में ईओ प्रेमशीला ने बताया कि सफाई कर्मियों के आरोप बेबुनियाद हैं। कहा कि सफाई कर्मियों को समय से मानदेय बैंक भेज दिया जाता है। वही कुछ कर्मियों के बैंक में टेक्निकल समस्या के कारण देर हुई है। जल्द उनका समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। सफाई कर्मी बेवजह परेशान करते हैं। नाराजगी जाहिर करने में रीना देवी, सुनील बांसफोर,रविन्द्र, राकेश, गोलू, विजय, संतोष, ओमप्रकाश, सुनीता, प्रिया, काजल, निभा, मीरा, शिवपति, भगवान जी, सविता सहित अन्य सफाई कर्मियों ने नाराजगी जाहिर की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



