खानपुर खैरांटी में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
हुसैनगंज के खानपुर खैरांटी गांव में झगड़े की वजह से दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने 7 नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

हुसैनगंज, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खानपुर खैरांटी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे व रॉड इत्यादि से जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कुल पांच लोग घायल हुए। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है।
इशहाक आलम की दावा
पहले पक्ष से इशहाक आलम ने आवेदन देकर बताया कि 2 मई को लगभग ढाई बजे वो अपने पुत्र के साथ बालू गिट्टी के लिए स्टोर पर जा रहे थे। रास्ते में मस्जिद के समीप घात लगाए चार नामजदों समेत 10-12 अज्ञात लोगों ने अचानक लाठी डंडे , रॉड इत्यादि से हमला कर दिया और दोनों पिता पुत्र को घायल कर दिया। रास्ते से गुजरते लोगों ने बीच बचाव कर जान बचाई।
नूरतारा खातून की दावा
वहीं दूसरे पक्ष से नूरतारा खातून ने आवेदन देकर बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर 3 नामजद समेत 4-5 अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उन्हें मारना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने आए उनके पति व पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
दोनों पक्षों के सभी घायलों का प्राथमिक इलाज हुसैनगंज सीएचसी में कराया गया। वहीं उनमें से दो लोगों को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर 7 नामजद व लगभग 15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले में कार्यवाही की जा रही है।
जानकारी के आधार पर पूछे गए सवाल
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


