टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सिविल सर्जन सम्मानित
सीवान के सिविल सर्जन डॉ. श्री निवास प्रसाद को टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए पटना में सम्मानित किया गया। बिहार के राज्यपाल द्वारा प्रदान किए गए इस सम्मान में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता गतिविधियों में उनके योगदान को सराहा गया।

सीवान, निज प्रतिनिधि। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य व उल्लेखनीय योगदान के लिए बुधवार को जिले के सिविल सर्जन डॉ. श्री निवास प्रसाद को पटना में सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिहार के राज्यपाल द्वारा स्वास्थ्य मंत्री की उपस्थिति में प्रदान किया गया। राज्य स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में सिविल सर्जन को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, मरीजों की पहचान, उपचार की सफलता दर में वृद्धि व जन-जागरूकता गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके नेतृत्व में जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम को नई गति मिली है, इससे टीबी रोगियों को समय पर जांच, उपचार व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस सम्मान को जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों व सहयोगी कर्मचारियों की सामूहिक उपलब्धि बताया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


