Siwan News जमीन पर ढ़ोल बजाकर दिलाया गया कब्जा

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News भगवानपुर हाट के भीखमपुर गांव में सिविल कोर्ट महाराजगंज के आदेश पर 8 कट्ठा 17 धुर भूमि पर जाहेदा बेगम को दखल-कब्जा दिलाया गया। न्यायालय ने मामले का फैसला जाहेदा बेगम के पक्ष में सुनाया। यह कार्रवाई 25 अगस्त को शांति से संपन्न हुई, जिसमें पुलिस बलों की भी उपस्थिति रही।

Siwan News जमीन पर ढ़ोल बजाकर दिलाया गया कब्जा

Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड के भीखमपुर गांव में सिविल कोर्ट महाराजगंज के आदेश पर 8 कट्ठा 17 धुर जमीन पर दखल-कब्जा दिलाया गया। इसे लेकर सिविल जज(सीनियर डिवीजन )महाराजगंज के नाजिर ने कोर्ट में पत्र समर्पित किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 25 अगस्त को दखलदानी की प्रक्रिया दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी धीरज कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह तथा सीवान पुलिस लाईन से प्रतिनियुक्त महिला एवं पुरुष पुलिस बलों की उपस्थित में कराया गया। इस दौरान ढ़ोल बजाकर दखल-कब्जा की कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जानकारी के अनुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) महाराजगंज के अदालत में जाहेदा बेगम व राजेश कुमार राम सहित अन्य पक्षकारों के बीच भूमि विवाद चल रहा था।

न्यायालय ने मामले का फैसला जाहेदा बेगम के पक्ष में सुनाया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने संबंधित भूमि पर जाहेदा बेगम को दखल-कब्जा दिलाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News जमीन पर ढ़ोल बजाकर दिलाया गया कब्जा