Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsCity Development and Cleanliness Discussed in Siwan Municipal Meeting
 दाहा नदी पुल के दोनों तरफ व खाली पड़े स्थान का होगा सौन्दर्यीकरण

दाहा नदी पुल के दोनों तरफ व खाली पड़े स्थान का होगा सौन्दर्यीकरण

संक्षेप:

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।आपसी विवाद में मारपीट आपसी विवाद में मारपीट आपसी विवाद में मारपीट आपसी विवाद में मारपीट

Dec 08, 2025 02:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के सभागार में सशक्त स्थायी समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इसमें मुख्य रूप से शहर के विकास व साफ-सफाई को सुदृढ़ करने पर सदस्यों ने चर्चा की। बहरहाल, सशक्त की बैठक में मुख्य रूप से शहर की साफ-सफाई पर चर्चा-परिचर्चा की गई। इस क्रम में शहर की लाईफ लाइन कही जाने वाली दाहा नदी पुल के दानों तरफ व बीच में खाली स्थान का सौन्दर्याकरण कराने पर विचार विमर्श किया गया। सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शहर में रात में भी विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का निर्णय लिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शहर के चौक-चौराहे पर स्वच्छता से संबंधित प्रचार प्रसार के लिए आईईसी होर्डिंग, पेंटिंग,बैनर व पंपलेट आदि लगाने पर चर्चा की गई। इधर, जलजमाव की समस्या नहीं हो इसके लिए मुख्य नाला समेत सभी नालों की सफाई कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में कचरा एकत्र करने के लिए डस्टबीन व अंडर ग्राउंड डस्टबीन खरीदने पर विचार-विमर्श हुआ, ताकि लोग कूड़ा कचरा इधर-उधर फेंकने की जगह डस्टबीन में ही डालें। सशक्त की बैठक में नगर परिषद क्षेत्र की सफाई के लिए जहां एजेंसी का चयन करने के लिए निविदा निकालने पर चर्चा हुई। वहीं नई एजेंसी के चयन नहीं होने तक पहले से ही कार्य कर रही एजेंसी की समय सीमा को विस्तारित किया गया। इसी क्रम में शिकायत निवारण प्रबंधन प्रणाली व कॉम्बैट सेल टॉल-फ्री नंबर समेत के निर्माण पर विचार विमर्श किया गया। तय हुआ इस संदर्भ में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर फौरन इसकी सूचना वार्ड जमादार को दी जाएगी। वार्ड जमादार शिकायत का निवारण करते हुए समस्या का समाधान कर अपनी रिपोर्ट नगर परिषद कार्यालय को देंगे। फिर इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी दी जाएगी। समस्या का समाधान नहीं होने पर संबंधित वार्ड जमादार पर कार्रवाई की जायेगी। बैठक की अध्यक्षता कर रही नगर परिषद की मुख्य पार्षद सेम्पी देवी ने बताया कि शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए नगर परिषद के स्वच्छता साथी व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं लोगों को लगातार जागरूक करते हुए स्वच्छता का संदेश दे रही हैं। बैठक में नगर परिषद की उपाध्यक्ष किरण गुप्ता, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य राजकुमार बांसफोर, ईओ विपिन कुमार समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।