सीवान नगर परिषद की बैठक तीन अरब 58 करोड़ 65 लाख 13 हजार 221 रुपये का बजट पारित

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

नगर परिषद के सभागार में साधारण बैठक हुई, जिसमें उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 3.58 अरब रुपये का बजट पेश किया। बजट में 4.21 अरब रुपये की कुल प्राप्ति का प्रावधान है। सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसे पारित किया। बजट में विकास योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं के लिए वित्तीय प्रावधान शामिल हैं।

सीवान नगर परिषद की बैठक तीन अरब 58 करोड़ 65 लाख 13 हजार 221 रुपये का बजट पारित

(सीवान से अनीश )। नगर परिषद के सभागार में नप बोर्ड की साधारण बैठक बुधवार को हुई। साधारण बैठक की अध्यक्षता कर रहीं उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026, 27 के लिए तीन अरब 58 करोड़ 65 लाख 13 हजार 221 रुपये का बजट पेश किया। बजट में कुल प्राप्ति राशि 4 अरब 21 करोड़ 77 लाख 20 हजार 199 रुपये का प्रावधान रखा गया है। वहीं, प्रारंभिक राशि 79 करोड़ 75 लाख 25 हजार 42 रुपये की है। इधर, सदस्यों के बीच चर्चा के बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इससे पूर्व बैठक में वित्तीय वर्ष 2026, 27 के बजट पर विचार विमर्श किया गया।

साधारण बैठक में बजट से जुड़े सभी बिंदुओं पर चर्चा-परिचर्चा हुई, जिसका सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। विचार विमर्श करने उपरांत सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2026, 27 के लिए तीन अरब 58 करोड़ 65 लाख 13 हजार 221 रुपये का बजट पास किया गया। उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 300 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। उस हिसाब से इस वित्तीय वर्ष में करीब 58 करोड़ से अधिक का बजट पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष का बजट 85 करोड़ रुपये 12 लाख 32 हजार 20 रुपये लाभ का है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि बजट में विकास योजनाओं का प्रावधान किया गया है। नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए आवश्यक विकासात्मक योजनाओं का समावेश बजट में किया गया है। गौर करने वाली बात है कि इससे पूर्व नगर परिषद की मुख्य पार्षद सेम्पी देवी वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए अनुमानित तीन अरब 58 करोड़ 65 लाख 13 हजार 221 रुपये के बजट को शसक्त स्थाई समिति की बैठक में पेश किया था। बैठक में वार्ड पार्षद जय प्रकाश गुप्ता, नीरज पटेल, प्रेमलता देवी, दिलीप कुमार, संतोष यादव, अमित कुमार, नप की ईओ नीलम श्वेता आदि उपस्थित थे। रैन बसेरा बनाने के लिए 40 लाख रुपये का वित्तीय प्रावधान नगर परिषद के वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट में रैन बसेरा बनाने के लिए 40 लाख रुपये का वित्तीय प्रावधान है। पर्यावरण सुविधाओं के लिये 50 लाख रुपये का वित्तीय उपबंध किया गया है। वेंडिग जोन निर्माण का उपबंध 2.78 करोड़ रुपये, सड़क व नाला निर्माण के लिए 163 करोड़, फाउंटेन व प्ले ग्राउंड निर्माण के उपबंध 10 करोड़ व सार्वजनिक लाईट लगाने के लिए 5.57 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मार्केट कॉम्पलेक्स के लिये 5.57 करेाड़ का वित्तीय प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार से कम्युनिटी हॉल के लिए 50 लाख, वाटर एटीएम के लिए 20 लाख, ग्रीन पार्क के लिए 50 लाख ,प्याउ के लिए 10 लाख ,मल्टी स्टोरी टॉयलेट के लिये 67.76 लाख, जल जीवन हरियाली के लिए 50 लाख , बस स्टैंड बनाने व सौन्दर्यीकरण मद में 50 लाख, स्टेडियम निर्माण व जीर्णोंद्वार पर 6 करोड़, राष्ट्रीय ध्वज स्थल निर्माण पर 75 लाख, पिंक टॉयलेट पर 30 लाख जबकि डॉग कैचिंग अभियान पर एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। भवन निर्माण का उपबंध 6.82 करोड़ व सामुदायिक भवन के निर्माण पर 50 लाख रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है। मलिन बस्ती उदारीकरण के लिये 80 लाख रूपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है। संपत्ति कर व होल्डिग टैक्स में 5 करोड़ के अनुमानित आय का आकलन नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट में संपत्ति कर व होल्डिग टैक्स में 5 करोड़ रुपये के अनुमानित आय का आकलन किया है। विज्ञापन कर में 10 लाख रुपये के अनुमानित आय का आकलन किया गया है। बताया जा रहा कि वाटर यूजर चार्जेंज में 10 लाख रुपये की अनुमानित आय का आकलन है। टावर टैक्स से 4 लाख की अनुमानित आय का आकलन है। अन्य करों से आय 11 लाख रुपये की अनुमानित आय का आकलन है। स्टाम्प ड्यूटी से 25 करोड़ रुपये, विद्युत उपभोग पर शुल्क से 16 लाख रुपये की अनुमानित प्राप्ति का आकलन है। परिषद की संपति से किराया प्राप्ति करीब 40 लाख रुपये की अनुमानित आय का आकलन किया गया है। उपयोगिता शुल्क, जुर्माना व अन्य शुल्क से प्राप्ति आधार पर 50 लाख रुपये की अनुमानित आय का प्रावधान किया गया है। फॉर्म बिक्री व वाहनों से किराया 10 लाख रुपये की अनुमानित आय का आकलन किया गया है। सबके लिए आवास व अन्य के लिए 25 करोड़ के व्यय का अनुमान नप बोर्ड की अनुशंसा पर खर्च 50 लाख रुपये की राशि का बजट में प्रावधान है। सबके लिए आवास व अन्य के लिए 25 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान निर्धारित है। सरकार से राजस्व अनुदान के रूप में 85.63 लाख के अनुदान की मांग प्रस्तावित की गई है। ब्याज व अन्य आय 20 लाख की आय का अनुमान किया गया है। वेतन, मजदूरी व बोनस पर लाभ-भत्ते पर 10.91 करोड़ के अनुमानित व्यय का प्रावधान किया गया है। प्रशासनिक व्यय के रूप में 25 करोड़ के अनुमानित व्यय का प्रावधान किया गया है। संचालन व रख-रखाव में 25 करोड़ रुपये की अनुमानित व्यय का प्रावधान किया गया है। कार्यक्रम व्यय में दो करोड़ के व्यय का प्रावधान है। पूंजीगत अनुदान के रूप में 266.47 करेाड़ की मांग की गयी है। भूमि क्रय के लिए छह करोड़ रुपये व्यय का अनुमान निर्धारित है। तालाबों के चारों तरफ सीढ़ी, शहर के सौन्दर्यीकरण की योजना नप के इस वित्तीय वर्ष के बजट में शहरी क्षेत्र में बस व टैक्सी स्टैंड बनाने, एंबुलेंस व शव वाहन खरीदने, तालाबों के चारों तरफ सीढ़ी व शहर के सौन्दर्यीकरण को शामिल किया गया है। नप के सभी वार्डों की गली पथ का पक्कीकरण, नामांकन, लेन संख्या, सड़क का नामकरण, दिशा प्रदर्शक साइन बोर्ड आदि का प्रावधान है। शहर के बाजार में अतिक्रमण के कारण होने वाले सड़क जाम से निजात के लिए अलग से नुक्कड़ बाजार बनाने के लिए जमीन का चयन करते हुए निर्माण कराने की व्यवस्था बजट में है। शहरी क्षेत्र में चिल्ड्रेन पार्क, तालाबों के सौन्दर्यीकरण, वार्डों को स्मार्ट वार्ड बनाने, विवाह मंडल व सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। सुसज्जित शौचालय की सुविधा लोगों को उपलब्ध करानी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।