ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानदहेज के लिए महिला की गला दबा हत्या

दहेज के लिए महिला की गला दबा हत्या

पेज तीन के लिए एफआईआर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जला दिया सभी आरोपित घर छोड़कर हुए फरार तरवारा। एक संवाददाता जीबीनगर थाना क्षेत्र के बुद्धि छपरा गांव में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने एक महिला की गला...

दहेज के लिए महिला की गला दबा हत्या
हिन्दुस्तान टीम,सीवानTue, 11 Aug 2020 07:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जीबीनगर थाना क्षेत्र के बुद्धि छपरा गांव में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने एक महिला की गला दबा हत्या कर दी। वहीं साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गांव के श्मशान में जला दिया गया। इस संबंध में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिगहा टोला बगाही गांव के स्व. देवेंद्र सिंह की पत्नी सुनैना कुंवर ने आवेदन देकर कहा है कि दान दहेज देकर शादी की गयी। शादी के थोड़े दिन बाद से ही दहेज में एक लाख रुपए व सोने की चेन की मांग की जाने लगी। दहेज की मांग मायके वालों द्वारा पूरी नहीं करने पर ससुराल वाले पुत्री रंजीता देवी को प्रताड़ित करने लगे। जिसको लेकर ससुराल वालों ने पुत्री रंजीता देवी की गला दबाकर कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बेटी के घर पहुंची तो देखा कि दरवाजे पर कोई व्यक्ति नहीं है। आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि हत्या के दो दिन पूर्व से ही विवाहिता के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट की जा रही थी। मारपीट के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया तो साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन में गांव के श्मशान में जला दिया गया। इसके बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। महिला की शादी के बाद एक पुत्र मंटू कुमार 3 वर्ष व पुत्री गुड़िया कुमारी एक वर्ष है। इस मामले में पति जितेंद्र सिंह, भगत सिंह व सास को आरोपित किया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें