इनर व्हील क्लब तेजस्विनी ने सिखाया गुड टच–बैड टच का पाठ
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गांधी मैदान स्थित स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के गांधी मैदान स्थित स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इनर व्हील क्लब ऑफ तेजस्विनी द्वारा विशेष कार्यशाला का आयोजन एनरिच प्रेप प्रीस्कूल एंड डे केयर में किया गया। कार्यशाला के दौरान बच्चों को आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा व गलत स्पर्श की पहचान करने के साथ-साथ किसी भी असहज स्थिति में तुरंत भरोसेमंद बड़ों को बताने के लिए प्रेरित किया गया। क्लब की अध्यक्षा सुनीता जायसवाल ने जागरुकता कार्यक्रम में नन्हे बच्चों को गुड टच-बैड टच के बीच का अंतर अत्यंत सरल, संवेदनशील व प्रभावी तरीके से समझाया।
वहीं, अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को सुरक्षा संबंधी शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक हो गया है, ताकि बच्चे स्वयं को सुरक्षित रख सकें और गलत परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना कर सकें। स्कूल प्रशासन ने क्लब की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता गतिविधियां बच्चों के उज्ज्वल व सुरक्षित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्राचार्य रश्मि गिरि ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल शिक्षाप्रद रहा, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास व सुरक्षा-बोध को भी मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ। मौके पर क्लब की सेक्रेटरी रश्मि गिरि, वाइस प्रेसिडेंट सीमा चौधरी, कोषाध्यक्ष सोनी शोएब, सक्रिय सदस्य सुनीता गुप्ता, सुनीता कुशवाहा व बेबी कुमारी आदि उपस्थित थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


