Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsChildren s Day Celebrated with Enthusiasm at Daffodils School Siwan
बच्चों को प्यार व प्रोत्साहन देना हर शिक्षक का कर्तव्य

बच्चों को प्यार व प्रोत्साहन देना हर शिक्षक का कर्तव्य

संक्षेप:

सीवान के डफोडिल्स स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। बच्चों ने नेहरू जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षकों ने उनके अनुशासित जीवन और बच्चों के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया। निदेशक ने बच्चों को प्यार और अवसर देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Nov 16, 2025 11:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान। शहर के महादेवा मिशन स्थित डफोडिल्स स्कूल में शनिवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। बच्चों ने नेहरू जी को याद करते हुए कहा कि वे बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। शिक्षकों ने नेहरू जी के अनुशासित जीवन, योगाभ्यास व उनके व्यस्त राजनीतिक कार्यकाल के बीच बच्चों के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया। निदेशक आलोक वर्मा ने बताया कि नेहरू जी कहा था कि आराम हराम है। प्राचार्या शिवा वर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें खिलते फूलों की तरह प्यार, अवसर व प्रोत्साहन देना हर शिक्षक का कर्तव्य है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।