ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानछठव्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया

छठव्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। चार दिवसीय महा पर्व उल्लास के साथ संपन्न लकड़ी नबीगंज। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उल्लास के साथ संपन्न हो गया। प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर हजारों की संख्या में...

छठव्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सीवानTue, 01 Nov 2022 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता।

लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ व्रत सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। पूरे प्रखंड क्षेत्र में इसके शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने की सूचना मिली है। भगवानपुर, धमई नदी पुल, सोन्धानी, सोनवर्षा, रामपुर, सारीपट्टी, महम्मदपुर, बड़कागांव, मोरा, महम्मदा, मिरजुमला, लौवां रामपुर, खैरवां, माघर, साघर, महना, हसनपुरा, मिरहाता, चौरौली, बड़कागांव, बिठुना, भीखमपुर सहित प्रखंड के सभी गांवों में नदी, तालाब के किनारे बने छठ घाटों पर व्रतियों ने अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े