ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सीवानआस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण संपन्न

आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण संपन्न

बड़हरिया, एक संवाददाता। हकाम में छठ घाट पर जमकर फूटे पटाखे सीवान। शहर के नवगठित वार्ड सात के हकाम छठ घाट पर युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान दिल दहला देने वाले पटाखे भी फोड़े गए। पटाखा फोड़े जाने...

आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण संपन्न
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सीवानTue, 01 Nov 2022 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़हरिया, एक संवाददाता।

लोक आस्था का महापर्व छठ आपसी एकता और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण वातवारण में संपन्न हो गया। प्रखंड के विभिन्न जगहों के नदी-तालाब छठ घाटों पर जाकर भक्तों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। छठ घाटों पर काफी संख्या में भीड़ जुटी थी। युवक और युवतियां सेल्फी लेते नजर आए। निक्की, संध्या, खुशबू, प्रीति, लाली, मनीषा सहित अन्य युवतियों ने बताया कि कोरोना के बाद इस साल छठ मनाने में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यमुनागढ़, बड़हरिया, नवलपुर, तेतहली, शिवधारी मोड़, लकड़ी दरगाह, बदरजीमी, खानपुर, अटखम्भा के अलावा सभी छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया सवारा गया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े