Siwan News प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 15 पदक जीते

हिन्दुस्तान, सीवान
share

Siwan News छपरा में आयोजित प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 15 पदक जीते। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज और वेटलिफ्टिंग में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयुष कुमार, आर्यन कुमार और सूरज कुमार सहित कई खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए। विद्यालय परिवार ने पदक विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू करा दी है।

Siwan News प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 15 पदक जीते

प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

Siwan News

जीरादेई, एक संवाददाता। छपरा में आयोजित प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। खेल विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस प्रमंडलीय प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक (9 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक) अपने नाम किए। प्रतियोगिता के मुकाबले जय प्रकाश विश्वविद्यालय, जगदम कॉलेज एवं खेल भवन, छपरा में संपन्न हुए। जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी।अंडर-14 वर्ग में आयुष कुमार ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरा खिताब हासिल किया। वहीं आर्यन कुमार ने शॉटपुट (गोला फेंक) एवं डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) दोनों में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। दिव्यांश दुबे ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक तथा हाई जंप में रजत पदक प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में पिंटू कुमार ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक एवं लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता। अभिषेक सिंह ने ट्रिपल जंप में रजत पदक तथा डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। इसी वर्ग में राजू कुमार ने जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया।जगदम कॉलेज, छपरा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय की आरवी श्रीवास्तव (कक्षा 9वीं) एवं फलक नाज़ (कक्षा 8वीं) ने अपने-अपने वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।खेल भवन, छपरा में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में अनुष्का (कक्षा 11वीं) ने उत्कृष्ट दिमागी खेल का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया।वहीं खेल भवन, छपरा में आयोजित प्रमंडलीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कक्षा 10वीं के छात्र सूरज कुमार ने अंडर-65 किग्रा भार वर्ग में कुल 128 किग्रा (स्नैच: 53 किग्रा, क्लीन एंड जर्क: 75 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विज्ञानांद केंद्रीय विद्यालय के निदेशक बिलास गिरी, प्रधानाचार्या जया प्रदा कुमारी, उप-प्रधानाचार्य कमलेश्वर प्रसाद गुप्ता, खेल शिक्षक अरिंदम चटर्जी एवं सव्यसाची भूनिया तथा विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेता छात्र-छात्राओं को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी शुरू करा दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल कितने पदक जीते?−
खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 15 पदक जीते