Siwan News प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 15 पदक जीते
हिन्दुस्तान, सीवान
Siwan News छपरा में आयोजित प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज और वेटलिफ्टिंग में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुकाबले जय प्रकाश विश्वविद्यालय, जगदम कॉलेज और खेल भवन में हुए। विद्यालय ने पदक विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू करा दी है।

Siwan News जीरादेई, एक संवाददाता। छपरा में आयोजित प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। खेल विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस प्रमंडलीय प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक (9 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक) अपने नाम किए। प्रतियोगिता के मुकाबले जय प्रकाश विश्वविद्यालय, जगदम कॉलेज एवं खेल भवन, छपरा में संपन्न हुए। जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी।
ये भी पढ़ें:Jahanabad News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सूबे के विभिन्न प्रमंडलों से लगभग 150 खिलाड़ी लेंगे भाग
वेटलिफ्टिंग में सूरज कुमार को स्वर्ण
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कुल कितने पदक जीते?−
विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 15 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
✦आयुष कुमार ने किन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते?+
✦सूरज कुमार ने वेटलिफ्टिंग में कितना वजन उठाया?+

