Challenges Faced by Pregnant Women in Siwan Hospital Amid Limited Beds गर्भवती महिलाओं को कल से विशेष सुविधा मिलने की संभावना, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsChallenges Faced by Pregnant Women in Siwan Hospital Amid Limited Beds

गर्भवती महिलाओं को कल से विशेष सुविधा मिलने की संभावना

सीवान के सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती किया जा रहा है। लेकिन कम बेड के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 14 महिलाओं को भर्ती किया गया, जिनमें से 13 की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 29 Dec 2024 03:55 PM
share Share
Follow Us on
गर्भवती महिलाओं को कल से विशेष सुविधा मिलने की संभावना

सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में प्रसव पीड़ा के बाद गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराया जा रहा है। लेकिन जगह और बेड कम होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक आंकड़े के अनुसार शुक्रवार की रात आठ बजे से लेकर शनिवार की सुबह आठ बजे तक कुल 14 गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराया गया था, इनमें से 13 महिलाओं का प्रसव कराया गया। हालांकि, सभी गर्भवती महिलाओं की नार्मल डिलीवरी ही करायी गयी थी। वहीं, तीन महिलाओं का सिजेरियन प्रसव करने की तैयारी चल रही थी। बताया गया कि महिला वार्ड में कुल 34 बेड उपलब्ध हैं। जबकि पहले से ही इलाजरत सिजेरियन मरीजों की संख्या 23 है। कई बार मरीजों की संख्या बढ़न पर उन्हें दूसरे वार्डों में भी शिफ्ट किया जाता है। शनिवार को डॉक्टर नाजिया बानो मरीजों का इलाज करने में जुटी थीं। जल्द ही मरीजों को मिलेगी राहत बताया जाता है कि जल्द ही इन मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी। मॉडल अस्पताल में इस विभाग को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। शनिवार को विभाग को शिफ्ट करने से पहले अस्पताल अधीक्षक व कई अन्य डॉक्टरों की एक टीम ने तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि सोमवार तक इस विभाग के मरीजों को मॉडल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। क्या कहते हैं अस्पताल अधीक्षक सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार तक गायनी को मॉडल अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी है। इसको लेकर शनिवार को स्थानीय डॉक्टरों का एक दल के साथ निरीक्षण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।