Siwan News सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर शुरू हुई श्रीचक्र पूजन की तैयारी
Siwan News गुठनी के चकरी सिद्ध गुफा योगआश्रम में शारदीय नवरात्र के श्रीचक्र पूजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतिपदा से पूर्णिमा तक चलने वाले इस पूजन में हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। श्रीचक्र कपड़े पर बनाया जाता है, जिसे तैयार करने में तीन महीने से अधिक समय लगता है। इस वर्ष विजयदशमी से पूर्णिमा तक श्री राम कथा भी होगी।

चकरी योगआश्रम में श्रीचक्र पूजन की तैयारियां
Siwan News
गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड के चकरी सिद्ध गुफा योगआश्रम पर श्रीचक्र पूजन की तैयारियां शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार चारों मठों के शंकराचार्य और शक्तिपीठों पर ही इसका आयोजन किया जाता है। इस बैदिक पूजन का प्रारंभ पूज्य गुरुदेव मौनिया महाराज ने 50 बर्ष पूर्व में प्रारम्भ किया था। उस समय योगाश्रम पर सुविधाओं की कमी के चलते इस पूजन को मिट्टी के बने चबूतरे पर किया जाता था। लेकिन बिगत के बर्षो में इसका वैदिक विधि से काशी, मथुरा, प्रयागराज, असम, हरिद्वार, अयोध्या, वाराणसी से आये विद्वानों द्वारा किया जाता है। चकरी योगाश्रम के महंत रघुनाथ दास नें बताया कि शारदीय नवरात्र के प्रतिपदा से पूर्णिमा तक चलनेवाले इस पूजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। और मां पराम्बा व श्रीचक्र का पूजन कर मनवांछित फल प्राप्त करते हैं। इस वर्ष पूजन के अंत में विजयदशमी से पूर्णिमा तक श्री राम कथा का भी आयोजन किया जाएगा। काशी और मथुरा से आए विद्वानों द्वारा किया जाता है पूजन चकरी सिद्ध गुफा योगआश्रम पर शरदीय नवरात्र में शुरू होने वाले श्रीचक्र पूजन की तैयारी के लिए आश्रम में श्रद्धालु जुट रहे। वही शारदीय नवरात्र में मां परम्बा और श्रीचक्र के पूजन के साथ रामलीला और कथा का आयोजन किया जाएगा। चकरी सिद्ध गुफा योगआश्रम के महंथ रघुनाथ दास ने बताया कि श्रीचक्र की आकृति कपड़े पर बनाया जाता है। उसको बनाने के लिए चूना, लेप, सुर्खी, पेंट, स्टिक, कुमकुम, रोड़ी, का प्रयोग किया जाता है। इसको बनाने के लिए 3 महीने से अधिक का समय लगता है। इस संबंध में महंत रघुनाथ दास ने बताया कि श्रीचक्र पूजन समारोह में सम्मिलित होने मात्र से रोग, वाद, बीमारी, अशांति, अस्वस्थ जीवन और मानव जीवन में होने वाले समस्त बुराइयों का समूल नाश हो जाता है। यही नहीं इसमें शामिल होकर हवन, पूजन, दर्शन, कीर्तन और आरती में शामिल होने से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल इसका बड़ा आयोजन होने की उम्मीद है। योगाश्रम में किया जाता है श्रीचक्र पूजन की व्यवस्था चकरी योग आश्रम पर शारदीय नवरात्र में श्रीचक्र की पूजा करने की जाती है। जिसके लिए चकरी सिद्ध गुफा योगाश्रम पर पहले से ही सारी तैयारियां शुरू हो जाती है। जिनमे मंदिर की साफ सफाई, कपड़े पर चित्र बनाना, धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी, आचार्य का चयन, तिथि निर्धारित करना शामिल है। महथ रघुनाथ दास ने बताया कि इस बार सबसे लंबा पूजा आयोजित होगी। और इसमें बाहर से अधिक संत, महात्मा, आचार्य और वैदिक ज्योतिष आयेंगे।

