Siwan News बैठक की कार्यवाही में गलत जानकारी दर्ज करने की कराई जाए जांच : चेयरमैन
Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सांप के काटने से युवक बेहोश सिसवन। थाना क्षेत्र के चटया गांव में सांप के काटने से एक युवक बेहोश हो गया। युवक स्थानीय निवासी धुपन यादव का पुत्र अनिल कुमार यादव है। युवक को...

Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद में इन दिनों विकास कार्यों से इतर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का खेल खूब चल रहा है। इसी क्रम में अब नगर परिषद की चेयरमैन सेम्पी देवी ने 27 अगस्त को हुई सशक्त स्थायी समिति की बैठक की कार्यवाही को ले ईओ पर निशाना साधा है।
ईओ पर आरोप
चेयरमैन ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेज पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने, दोषी पदाधिकारी व कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान सचिव से बैठक की कार्यवाही पंजी व वीडियो फुटेज की जांच कराने की मांग की है। चेयरमैन ने बैठक में तय एजेंडों से जुड़ी जरूरी संचिकाएं व अभिलेख बैठक शुरू होने से पहले उनके अवलोकन के लिए उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। बताया कि ईओ को बैठक से पहले संबंधित कागजात उपलब्ध कराने के लिए कहा जाता रहा लेकिन कई बार समय पर संचिकाएं नहीं दिखाई गईं। चेयरमैन ने 27 अगस्त की बैठक की कार्यवाही पंजी में दर्ज बातों को ले यह आरोप लगाया।
बैठक के दस्तावेज
उनके अनुसार एजेंडा संख्या दो के संबंध में कार्यवाही पंजी में दर्ज किया गया कि नगर परिषद की ओर से संबंधित सभी संचिकाएं व अभिलेख उपलब्ध कराए गए थे, उन्होंने संचिका देखने से इनकार कर दिया। बताया कि यह जानकारी वास्तविक स्थिति से अलग है। इसी प्रकार से बैठक के दौरान एजेंडा संख्या दो व तीन से जुड़ी कोई भी संचिका या संबंधित अभिलेख उनके समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया। चेयरमैन की जगह इन संचिकाओं व अभिलेखों को ईओ के स्तर पर रखा जाता है। लिहाजा कार्यवाही पंजी में दर्ज की गई बातों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। चेयरमैन ने आरोप लगाया कि एजेंडा तीन के संदर्भ में कार्यवाही पंजी में ऐसी कई बात दर्ज की गई, जो बैठक की वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती। इसकी सच्चाई बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग से सामने आ सकती है।


