सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ाने के लिए बैंक ने बांटे 17.36 करोड़
सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दारौली थाना का एसपी ने किया निरीक्षण और दिया आवश्यक दिशा- निर्देश दारौली थाना का एसपी ने किया निरीक्षण और दिया आवश्यक दिशा- निर्देश

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 17.36 करोड़ की ऋण राशि का इन-प्रिंसिपल अनुमोदन प्रदान किया गया। इससे क्षेत्र में व्यापार, उद्योग एवं स्वरोजगार को नई गति मिलने की संभावना है। इस अवसर पर बैंक के क्रेडिट अधिकारी द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध विभिन्न उत्पादों एवं योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में कार्यशील पूंजी, टर्म लोन, मशीनरी फाइनेंस, डिजिटल बैंकिंग, सरकारी गारंटी योजनाओं तथा सरल ऋण प्रक्रिया से संबंधित बिंदुओं को स्पष्ट रूप से समझाया गया। प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी मौके पर ही किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें समयबद्ध वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराना रहा। मौके पर क्षेत्रीय प्रमुख रुद्र दत्त ने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एमएसएमई क्षेत्र को अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानता है। बैंक का निरंतर प्रयास है कि योग्य उद्यमियों को सही समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध हो। ऐसे आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से बैंक और ग्राहकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है। साथ ही विश्वास और सहयोग दोनों मजबूत होते हैं। कार्यक्रम का समापन सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। उपस्थित ग्राहकों ने बैंक द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमी, चिकित्सक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यवसायी व अन्य पेशेवर उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



