Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsCentral Bank of India Hosts Retail Credit Outreach Program in Siwan Approves 6 Crore Loans
रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में किए छह करोड स्वीकृत

रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में किए छह करोड स्वीकृत

संक्षेप:

सीवान में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा गोपालगंज में रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छह करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। इसका उद्देश्य नागरिकों को बैंक की ऋण योजनाओं की जानकारी देना और जरूरतमंदों को त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करना है। कार्यक्रम में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Tue, 2 Dec 2025 03:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रिटेल क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय सीवान द्वारा गोपालगंज में किया गया। इसमें छह करोड़ ऋण स्वीकृत किया। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को बैंक की विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और जरूरतमंद आवेदकों को त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रमुख रुद्र दत्त, एलडीएम जितेन्द्र जमुआर ने भी इसमें भाग लेकर इसे महत्वपूर्ण दिशा प्रदान की। रिटेल उत्पादों की विशेष जानकारी मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय राणा प्रताप सिंह ने प्रस्तुत की। वहीं, विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रक्रिया एवं पात्रता पर विस्तृत जानकारी वरिष्ठ प्रबंधक क्रेडिट विभाग अतुल कुमार द्वारा दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न ऋण उत्पादों के प्रति रुचि दिखाई। परिणामस्वरूप, कार्यक्रम में निम्नलिखित उपलब्धियां दर्ज की गईं। इसमें सात हाउस लोन में₹2.75 करोड़, 12 वाहन ऋण में 1.30 करोड़, सात गोल्ड लोन में 40 लाख एवं पेंशन एवं पर्सनल लोन में₹1.55 करोड़ ऋण वितरित किया गया। इस दौरान छह करोड़ के ऋणों की स्वीकृति प्रदान की गई तथा चार करोड़ का वितरण स्थल पर ही कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रमुख ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बैंक का उद्देश्य जन-जन तक सरल और सुलभ बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन जिले के आर्थिक विकास में सहायक सिद्ध होंगे और अधिक से अधिक लोगों को वित्तीय सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। स्थानीय नागरिकों ने भी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इस प्रयास की सराहना की और कार्यक्रम को अत्यंत सफल बताया।