एप के माध्यम से जनगणना कार्य शुरू, बीडीओ ने किया निरीक्षण
पचरुखी में जनगणना कार्य मोबाइल आधारित एचएलओ एप के माध्यम से शुरू किया गया। बीडीओ वैभव शुक्ल ने कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और प्रगणकों को सही जानकारी देने की अपील की। उन्होंने बताया कि जनगणना का डाटा विकास कार्यों की आधारशिला है और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है।

पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार से जनगणना कार्य का संचालन मोबाइल आधारित एचएलओ एप के माध्यम से शुरू कर दिया गया। इसको लेकर बीडीओ वैभव शुक्ल ने विभिन्न वार्डों एवं एचएलबी क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान निर्देश
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को एप के माध्यम से डाटा अपलोड करने, भवनों की सही नंबरिंग करने तथा सर्वे कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया। बीडीओ ने मौके पर उपस्थित कर्मियों से एप संचालन की जानकारी ली और मोबाइल के माध्यम से कार्य प्रारंभ कराया। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य पूरी तरह तकनीकी प्रणाली से किया जा रहा है, जिससे डाटा संकलन में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित होगी।
सही जानकारी देने की अपील
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर भवन नंबरिंग एवं नक्शा निर्माण कार्य का भी सत्यापन किया गया। इस दौरान बीडीओ वैभव शुक्ल ने आम लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने प्रगणकों को सही एवं पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की सूचना छुपाएं नहीं। उन्होंने कहा कि जनगणना का डाटा सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की आधारशिला होता है, इसलिए सही जानकारी देना आवश्यक है। वहीं प्रगणकों को भी अनुशासित एवं शालीन तरीके से लोगों से प्रश्न पूछने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सर्वे कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सुपरवाइजर, प्रगणक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


