जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सीवानसिसवन में अम्बेडकर सभा कक्ष में बीडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनगणना कार्य में लगे पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनगणना की प्रगति की समीक्षा की गई और नजरी नक्शा एवं अभिलेखों के रखरखाव पर चर्चा हुई। बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

सिसवन। प्रखंड मुख्यालय स्थित अम्बेडकर सभा कक्ष में शुक्रवार को बीडीओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनगणना कार्य में लगे पर्यवेक्षको की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए बनाये गये नजरी नक्शा एवं संबंधित अभिलेखों के संधारण पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षको को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसे पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करें।
ये भी पढ़ें:निर्धारित समय सीमा जनगणना कार्य पूरा करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


