जनगणना को लेकर पदाधिकारियों व कर्मियों की बैठक

Apr 09, 2026 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share

भगवानपुर हाट में बुधवार को बीडीओ कुमार विशाल की अध्यक्षता में जनगणना को लेकर एक बैठक हुई। सभी अधिकारियों और कर्मियों को जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में लापरवाही न करने की अपील की गई और सभी की जिम्मेदारी से कार्य पूरा करने की बात कही गई।

जनगणना को लेकर पदाधिकारियों व कर्मियों की बैठक

भगवानपुर हाट। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार विशाल की अध्यक्षता में जनगणना को लेकर बैठक हुई। बैठक में शामिल सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य सभी की जिम्मेदारी से पूरा होगा। इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो। बैठक में बीएसओ कन्हैया कुमार, बीएओ यदुनंदन वर्मा, बीसीओ राकेश कुमार, आरओ निवेदिता त्रिपाठी, ट्रेनर सागर कुमार सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद, राधेश्याम ठाकुर, अमरेन्द्र कुमार व अन्य लोग शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।