नजरी नक्शा में भवन और मकान संख्या को कर रहे अंकित

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

हसनपुरा, एक संवाददाता। खुले मैदानों में कचरा फेंकने से गंदगी फैली खुले मैदानों में कचरा फेंकने से गंदगी फैली खुले मैदानों में कचरा फेंकने से गंदगी फैली

नजरी नक्शा में भवन और मकान संख्या को कर रहे अंकित

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड और नपं में जनगणना 2027 के तहत कार्य शुरू हो गया है। जहां दूसरे दिन रविवार को इस कार्य में लगे पर्यवेक्षक, प्रगणक द्वारा क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। जहां उन्हें सर्वे में पहले नजरी नक्शा तैयार करने में भवन और मकान संख्या को अंकित कर रहे हैं। बता दें कि नपं के 19 वार्डों के लिए 69 प्रगणक व 11 पर्यवेक्षक को लगाया गया है। जबकि प्रखंड के 12 पंचायतों के लिए 228 प्रगणक और 41 सुपरवाइजरों द्वारा जनगणना का कार्य किया जा रहा है। जो कि नजरी नक्शा और जनगणना भवन के साथ साथ भवन में मकान की गणना का कार्य करते हुए परिवार के विषय में जानकारी लेकर एचएलओ एप पर कार्य कर रहे हैं।

मौके पर मनीर आलम, मंजूर हसनैन, कृष्णा शर्मा, राकेश कुमार मिश्रा, दीपक कुमार राम, अनुराधा कुमारी सिंह, जाहिदा खातून, अलीउल्लाह, कृष्णा शर्मा, संतोष कुमार यादव, रजनीश कुमार, सुमन कुमारी, कृष्णानंद त्रिपाठी, उदयनारायण सिंह सहित सभी पर्यवेक्षक, प्रगणक मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।