जनगणना में प्रगणकों के तीसरे व अंतिम बैच का प्रशिक्षण शुरू
भगवानपुर हाट में एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीसरा और अंतिम बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 16 से 24 अप्रैल तक चलेगा। बीडीओ कुमार विशाल ने बताया कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की योजनाओं का आधार हैं और प्रशिक्षण में डिजिटल प्रविष्टि की तकनीकी जानकारी दी जा रही है।

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के एस एस हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में बुधवार को जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीसरे व अंतिम बैच का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस अंतिम बैच का ट्रेनिंग 24 अप्रैल को संपन्न होगा। यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक निर्धारित है। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार विशाल ने बताया कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसके आंकड़े देश की भविष्य की योजनाओं का आधार बनते हैं। उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया और स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि प्रपत्र भरने में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
वे सभी बैचों में जाकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यों का निरीक्षण खुद कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में प्रगणकों को मकान सूचीकरण, सर्वेक्षण प्रक्रिया, आंकड़ों के सही संकलन तथा डिजिटल प्रविष्टि की तकनीकी बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। जनगणना का कार्य मोबाइल एप से किया जाएगा। यह पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस है। प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को मोबाइल एप से जनगणना करने को लेकर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला फील्ड ट्रेनर राजीव कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम कुमार ठाकुर, उत्तम चंद प्रसाद, सत्येन्द्र प्रसाद, विनय कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार, विवेक कुमार, सागर कुमार सिंह प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


