
जेपी चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया आम बजट का जश्न
सीवान में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने केंद्रीय आम बजट 2026-27 के बाद जेपी चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और बजट को युवाओं, रोजगार और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर सेंटर बनाए जाने की घोषणा से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
सीवान, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय आम बजट 2026-27 के प्रस्तुत होने के बाद शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शहर के जेपी चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और बजट को युवाओं, रोजगार और आर्थिक विकास को गति देने वाला बताया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि बजट में पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर सेंटर बनाए जाने की घोषणा की गई है, जो खासतौर पर आंतरिक जलमार्गों के लिए होंगे। इससे नदी मार्ग से होने वाले परिवहन को मजबूती मिलेगी और दोनों शहरों को वाटरवेज हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल से बिहार की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे। जिला प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के विकास और रोजगार सृजन को नीति का केंद्र बनाया गया है। उन्होंने इस सर्वस्पर्शी, समावेशी और कल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंद प्रसाद चौहान, सत्यम सिंह सोनू, मुकेश सिंह कुशवाहा, देवेंद्र गुप्ता, अनुरंजन मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, रवि पटेल, विजय सोनी, मृत्युंजय कुमार, सिकु, विनय कुमार सोनी, धीरज कुमार, पिंटू कुमार, सौरभ कुशवाहा, सतीश कुमार सिंह और नन्हे यादव सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




