Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsCelebration of Shab-e-Barat in Badhariya Community Spirit and Colorful Decorations
आपसी भाईचारा और धूमधाम से मना शबे ए बरात

आपसी भाईचारा और धूमधाम से मना शबे ए बरात

संक्षेप:

बड़हरिया में शब्बे बारात का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मस्जिद, मजार शरीफ और कब्रस्तान को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। रात भर फतेहा का आयोजन हुआ और अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र का जायजा लिया।

Feb 05, 2026 01:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सीवान
share Share
Follow Us on

बड़हरिया, एक सवांददाता। प्रखंड़ में आपसी भाईचारा और धूमधाम से शब्बे बारात मनाई गई। मस्जिद, मजार शरीफ और कब्रस्तान को दुल्हन की तरह रंग बिरंगे प्रकाश से सजाया संवारा गया था। रात भर फतेहा का दौर चलता रहा। छोटे छोटे बच्चे नारे लगाते हुए कब्रिस्तान जाते नजर आए। फतेहा के बाद देश में अमन चैन और आपसी भाईचारे के दुआ मांगी गई। वही कादिरगंज, फ़जली दादा की मजार शरीफ सहित अन्य जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इधर प्रखंड़ के तमाम मस्जिदों को रंग विरंगे प्रकाश में दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया था। वहीं प्रखंड़ के हजरत फजले अली शाह, सुरहियां के बरगद स्थित मजार शरीफ, लकड़ी दरगाह स्थित मजार, चौकी हसन स्थित मखदूम बाबा की मजार, कादिरगंज स्थित की मजार, हजरत साहब की मजार, लकड़ी दरगाह को बेहतर तरीके से दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर स्थनीय प्रशासन भी काफी मुस्तैद दिखी। सीओ सरफराज अहमद, थाना अध्यक्ष छोटन कुमार, बीडीओ संदीप कुमार ने क्षेत्र का जायजा लेते नजर आए। वही चौक चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की थी। स्थानीय प्रशासन क्षेत्र में पैनी नजर बनाई रखी थी। इधर तमाम पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में गश्ती करते नजर आए। वही सीओ सरफराज अहमद, बीडीओ संदीप कुमार, एसआई हारून रशीद खान, दुर्गा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी दल बल के अलावा सब्बीर खान, लियाकत अली, डॉ अमीरूल हक, मुन्ना अली, साहित् अन्य थे। वही फाजली दादा के मजार शरीफ को दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया था।