भगवान परशुराम न्याय, पराक्रम और धर्म के प्रतीक: मनोज

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

सीवान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर चर्चा की गई। वरीय अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने उनकी शिक्षाओं पर जोर दिया। सभी ने समाज में एकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

 भगवान परशुराम न्याय, पराक्रम और धर्म के प्रतीक: मनोज

सीवान, एक संवाददाता। शहर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अधिवक्ता राजीव रंजन राजू के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों एवं समाज में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। पूर्वोत्तर गांधी मैदान स्थित ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन कार्यालय में इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शास्त्र और शस्त्र दोनों विधाओं में निपुण थे।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, पराक्रम और धर्म के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों, विशेषकर ब्रह्मर्षि समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने पूर्वज भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलें और समाज में एकता, शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दें। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार दीनबंधु सिंह ने किया। उन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाते हुए वक्ताओं को आमंत्रित किया और कार्यक्रम को सार्थक दिशा दी।इस मौके पर राजीव कुमार सिंह पिंकू, संजय कुमार गुड्डू, वरीय अधिवक्ता विपिन बिहारी सिंह, अमरेश कुमार, पंकज कुमार, पीयूष सिंह, संजय कुमार सिंह, आनंद कुमार, अभिषेक कुमार बूल्लू, सुमित कुमार नन्हे, प्रो. पारसनाथ सिंह, पंकज किशोर सिंह, आनंद सिंह, सौरभ कुमार, शैलेश कुमार, अतुल कुमार, विजेंद्र कुमार सिंह, चुन्नू बाबू, आशीष कुमार, शशांक शाही, महेंद्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।