भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह आयोजित
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवान
भगवानपुर हाट के माघर गांव में रविवार को शिक्षक रमेश राम के आवास पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के आयोजन की बैठक हुई। बैठक में 14 अप्रैल को धूमधाम से जयंती मनाने और शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसमें कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

भगवानपुर हाट, एसं। प्रखंड क्षेत्र के माघर गांव में रविवार को शिक्षक रमेश राम के आवास पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती को बड़े हीं धूमधाम से मानाने को लेकर सहमति जताई गई।सुबह में शोभायात्रा और प्रभात फेरी निकल कर बाबा साहेब के विचारों को जन - जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नागेन्द्र कुमार राम, शिक्षक बाबूलाल मांझी, मुन्ना राम, अनिल पासवान, सत्येन्द्र राम, विशाल कुमार, अनुज पासवान, पंकज कुमार, नंदन पासवान, संजीव कुमार व अन्य लोग शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: दरौली: 14 को मनेगी बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


