बाबा साहब के संकल्पों को अपनाने पर बल
हसनपुरा में मंगलवार को डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। युवाओं ने उनके तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाई और उनके जीवन पर चर्चा की। आंबेडकर नगर लालनचक और उसरी खुर्द में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

हसनपुरा, एक संवाददाता। विभिन्न इलाकों में मंगलवार की शाम काफी धूमधाम से संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। जहां दर्जनों युवाओं ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर फूल माला पहनाकर श्रद्धा के साथ याद किया। वहीं उनके जीवनी पर चर्चा करते हुए उनके राह पर चलने का संकल्प लिया। वहीं आंबेडकर नगर लालनचक में भी श्रद्धा के साथ युवाओं ने जयंती मनाई। इसके मुख्य अतिथि कमलेश बौद्ध, जगदीश कुमार, स्वामीनाथ राम, ललू जी आदि थे। वहीं दूसरी तरफ उसरी खुर्द के आंबेडकर भवन में भी दर्जनों युवाओं ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई, जबकि अरंडा और करामासी में भी उनकी जयंती मनाई गई।
इस मौके पर आशीष कुमार, आदित्य कुमार, भोला कुमार, धनंजय कुमार, चंदन कुमार, छोटू कुमार, अमित कुमार, सचिन कुमार, अभिषेक कुमार, कन्हैया कुमार, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, रौशन कुमार, सन्नी कुमार, समीर कुमार, पवन कुमार, अमर कुमार, राज, आकाश, संदीप कुमार, रूपक कुमार, किशन, अविनाश कुमार, कमलेश कुमार, श्यामलाल राम सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


