अटल बिहारी वाजपेयी ने पिछड़ों के उत्थान के लिए किया काम : सीग्रीवाल
सीवान, एक संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं जयंती पर भाजपा ने जिले में कई कार्यक्रम का आयोजन किया। सदर अस्पताल में मरीजों व सफाई कर्मियों के बीच फल, बिस्कुट, डबल ब्रेड, बंद...

सीवान, एक संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं जयंती पर भाजपा ने जिले में कई कार्यक्रम का आयोजन किया। सदर अस्पताल में मरीजों व सफाई कर्मियों के बीच फल, बिस्कुट, डबल ब्रेड, बंद बोतल पानी व कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी गरीब, दुखियों, पिछड़ों व दलितों के उत्थान के लिए सदैव काम किए। नरेन्द्र मोदी सरकार उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर गरीब उत्थान के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं बनाती है। दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, प्रदेश मंत्री नन्द प्रसाद चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, शर्मानंद राम, प्रमील कुमार गोप, धनंजय सिंह, मुकेश सिंह कुशवाहा बंटी, राजेश श्रीवास्तव, हरेंद्र कुशवाहा, अनुराधा गुप्ता, सुशीला देवी, पूनम गिरि, आभा कुशवाहा, सोनी गुप्ता, रंजना श्रीवास्तव, सत्यम सिंह, अमर ज्योति तिवारी, दीपू सिंह चंदेल, अमित कुमार सिंह, सुभाष कुशवाहा, अमरेन्द्र कुशवाहा व देवेंद्र गुप्ता थे। दूसरी तरफ पार्टी कार्यालय में एक शाम अटल के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोरखपुर से आए संगीत वादक ने अटल बिहारी के जीवनी पर गीत गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। जिला प्रशासन ने याद किया पूर्व प्रधानमंत्री को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी गई। एडीएम उपेन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक डीएम नेहा कुमारी, अल्पसंख्यक विभाग के निदेशक उपेन्द्र कुमार यादव, सामाजिक सुरक्षा के निदेशक हिमांशु पांडेय व डीसीएलआर सीवान सदर शहबाज खां समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। महिला मोर्चा ने मनायी अटल जयंती सीवान। शहर के अग्रवाल टोली में भाजपा महिला मोर्चा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी। अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने की। को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी सरकार के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए अनगिनत कार्य किए। हैं। मौके पर सोनी गुप्ता, सुनीता जायसवाल, पालनहार श्रीवास्तव, रूपल आनन्द, प्रमिला देवी, सुमन देवी, मधु देवी, मंगला देवी, विजयलक्ष्मी देवी, नीलम देवी, सुमित्रा देवी, प्रभावती देवी, कनकलता अग्रवाल, अन्नपूर्णा देवी व सुमन गुप्ता थीं। अटल जयंती पर पौधे का हुआ वितरण बड़हरिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की जयंती रामजानकी मठ परिसर में मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में मनायी गयी। अनुरंजन मिश्र के नेतृत्व में पीएचसी में मरीजों के बीच फल वितरित किया गया। सुरेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, जयप्रकाश गौतम, शिवनाथ कुशवाहा, प्रेम प्रकाश सोनी, सच्चिदानंद गिरी, राजेश गिरी, शंकर सोनी, गौरीशंकर राम, सुशील वर्मा, विकास शर्मा, बलिराम साह व उपेन्द्र साह, विश्वनाथ यादव थे। विधायक ने अर्पित की श्रद्धांजलि गोरेयाकोठी। भाजपा विधायक देवेश कांत सिंह के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सौवीं जयंती मनायी गयी। विधायक ने अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि निवेदित की l विधानसभा प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी, सदर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र गिरी, त्रिभुवन सिंह, उमेश तिवारी, बासदेव राय, भिखारी सिंह, रघुवर सिंह, सोनू सिंह, अरविंद सिंह, राजन सिंह, विनोद कुमार सिंह, रंजीत भारती, अनिल सिंह, ज्योति प्रकाश, अंकज सिंह, दीपक कुमार, बुलेट सिंह, देवेन्द्र प्रसाद, अवध बिहारी यादव थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।